मूंगफली की बुवाई के बाद ऐसे करें खरपतवार नियंत्रण, बढ़ेगा उत्पादन 

नई दिल्ली 12-Aug-2026 02:40 PM

मूंगफली की बुवाई के बाद ऐसे करें खरपतवार नियंत्रण, बढ़ेगा उत्पादन 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मूंगफली की बुवाई के लगभग 15-20 दिन बाद पहली निराई-गुड़ाई और 30-35 दिन के बाद दूसरी निराई-गुड़ाई अवश्य करें। पेगिंग की अवस्था में निराई-गुड़ाई नहीं करनी चाहिये। रासायनिक विधि से खरपतवार की रोकथाम के लिए एलाक्लोर 50 ईसी 4 लीटर दवा को 700-800 लीटर पानी में घोलकर एक हेक्टेयर में बुवाई के बाद और अंकुरण से पहले अर्थात् बुवाई के 3-4 दिन बाद तक छिड़काव करना चाहिये।


ट्रेंडिंग ख़बरें