राजस्थान में 15 जिलों के किसानों को कर्ज वसूली से राहत 

नई दिल्ली 16-Nov-2026 06:05 PM

राजस्थान में 15 जिलों के किसानों को कर्ज वसूली से राहत 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपूर। राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर सूखे की समस्या झेल रहे किसानों के लिए राहत का पिटारा खोला है। फिलहाल, सहकारी संस्थाओं से फ़सली ऋण लेने वाले प्रभावित जिलों के किसानों से ऋण की वसूली नहीं की जायेगी। गौरतलब है कि सहकारिता विभाग ने अल्पकालीन ऋण को मध्यकालीन ऋण में परिवर्तित करने के दिशा-निर्देश जारी किए है। सरकार के इस कदम से किसानों को ऋण चुकाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। मध्यकालीन ऋण में किसानों को यह सुविधा रहेगी कि वे थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर बैंकों को ऋण राशि का छुटकारा कर सकते हैं। बता दें कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

नाबार्ड नीति का अनुपालन 

नाबार्ड की निर्धारित नीति अनुसार, अल्पकालीन के मध्यकालीन ऋण में परिवर्तन के लिए आवश्यक अंशदान संबंधित संस्थाओं (सहकारी बैंक) द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। यह राहत सूखाग्रस्त बांसवाड़ा, बाड़मेर, बालोतरा, चूरू, डूंगरपुर, ब्यावर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, फलोदी, नागौर, पाली, सिरोही, बीकानेर, राजसमंद जिले के किसानों को मिल सकेगी। शेष सभी दूसरे जिलों को अल्पकालीन फ़सली ऋण का समय पर छुटकारा करना अनिवार्य है।

जिला एवं तहसीलें 

जिला एवं तहसीलें बांसवाड़ा - गढ़ी, अर्थूना, सज्जनगढ़, आनंदपुरी, कुशलगढ़ बाड़मेर - गडरारोड, चौहटन, बाड़मेर, बायतू, सेड़वा, रामसर, शिव, धनाऊ, बाड़मेर (ग्रामीण), नोखड़ा बालोतरा - गुडामालाणी, कल्याणपुर, पचपदरा, गिड़ा, धोरीमन्ना, पाटोदी, समदड़ी, सिवाना, सिणधरी चूरू - राजगढ़, सिद्धमुख डूंगरपुर - आसपुर, गलियाकोट, झोंथरीपाल, सागवाड़ा, सीमलवाड़ा, पालदेवल, ओबरी, चिखली ब्यावर - रायपुर, जैतारण जैसलमेर - फतेहगढ़, भणियाना, जैसलमेर, सम, रामगढ़, पोकरण, फलसुंड जालोर - आहोर, चितलवाना, जसवंतपुरा, बागौड़ा, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर, सायला, भाद्राजून, जालोर जोधपुर - ओसियां, तिंवरी, बालेसर, बावड़ी, शेरगढ़, शेखला, कुड़ी भगतास्नी, जोधपुर, झंवर, बिलाड़ा, लूणी, चामू, पीपाड़शहर फलोदी - फलोदी, बाप, बापिणी, आऊ, घटियाली, देचू, लोहावट, सेतरावा नागौर - खींवसर पाली - सुमेरपुर, देसूरी, पाली, बाली, मारवाड़ जंक्शन, रानी, रोहट, सोजत सिरोही - शिवगंज बीकानेर - खाजूवाला, कोलायत राजसमंद - सरदारगढ़


ट्रेंडिंग ख़बरें