राजसमंद में ‘जहरीली कमाई’ का खेल बेनकाब ! 

नई दिल्ली 22-May-2026 01:54 PM

राजसमंद में ‘जहरीली कमाई’ का खेल बेनकाब ! 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप ,राजस्थान के राजसमंद जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23,000 किलो नकली सौंफ जब्त की है। जांच में सामने आया कि आरोपित भूसे, रंग और सोप स्टोन पाउडर मिलाकर नकली सौंफ तैयार कर रहे थे, जिसे बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था।

लोगों की सेहत से खिलवाड़
अधिकारियों के मुताबिक, नकली सौंफ में इस्तेमाल हो रहा सोप स्टोन पाउडर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। इस मिलावटी मसाले का सेवन करने से पेट और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

गोदामों पर छापे, मशीनें भी मिलीं
टीम ने छापेमारी के दौरान कई गोदामों से तैयार माल, कच्चा सामान और मिलावट में उपयोग होने वाली मशीनें बरामद कीं। मौके से बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी मिली है।

जांच तेज, बड़े नेटवर्क का शक
प्रशासन को आशंका है कि यह मिलावटी कारोबार लंबे समय से चल रहा था और इसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है। फिलहाल सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।


ट्रेंडिंग ख़बरें