अल्फ़ांसो से लेकर केसर तक की मिठास पर संकट, आम के सीजन में जापान का बड़ा फैसला
अल्फ़ांसो से लेकर केसर तक की मिठास पर संकट, आम के सीजन में जापान का बड़ा फैसला
(सभी तस्वीरें- हलधर)भारत के आम निर्यात को बड़ा झटका लगा है । जापान ने भारतीय आमों के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। जापानी अधिकारियों को जांच के दौरान भारत की ट्रीटमेंट सुविधाओं में कीट नियंत्रण तरीको में खामियां मिलीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।इस फैसले से आम किस्म अल्फ़ांसो, केसर, लंगड़ा और बैंगनपल्ली का निरियाध प्रभावित होगा । बता दे की जापान में आय नाम किस्मो की भारी मांग रहती है। प्रतिबंध ऐसे समय लगाया गया है जब आम का निर्यात सीजन अपने चरम पर है।
करीब 20 साल बाद फिर लगा प्रतिबंध
यह लगभग दो दशकों में पहली बार है जब जापान ने भारतीय आमों पर इस तरह की पाबंदी लगाई है। इससे पहले 'फ़्रूट फ़्लाई' (फल मक्खी) के खतरे को लेकर जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगाई थी, जिसे भारत द्वारा ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं में सुधार के बाद वर्ष 2006 में हटा लिया गया था।
किसानों और निर्यातकों की बढ़ी चिंता
जापान ने दोबारा पौध स्वास्थ्य मानकों को लेकर सवाल उठाते हुए भारतीय आमों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर चिंता जताई है। इस फैसले से आम उत्पादक किसानों और निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि जापान भारतीय आमों का एक महत्वपूर्ण और प्रीमियम बाजार माना जाता है।