किसान संघ ने खाद,बीमा क्लेम और मुवाअजे की उठाई मांग

नई दिल्ली 01-Sep-2026 05:39 PM

किसान संघ ने खाद,बीमा क्लेम और मुवाअजे की उठाई मांग

(सभी तस्वीरें- हलधर)

भारतीय किसान संघ जिला टोंक ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में  संघ ने जंगली सूअरों का प्रभावी नियंत्रण, जिले को 20 प्रतिशत उर्वरक का अतिरिक्त आवंटन , सहकारी समितियों को केंद्रीय सहकारी बैंक से कार्यशील पूंजी उपलब्ध करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई । साथ ही रबी 2025 फसल के लंबित बीमा क्लेम और  संवत 2081 एवं 2082 की लंबित आपदा राहत राशि का पात्र किसानों को भुगतान की मांग की गई। ईआरसीपी में भूमि अधिग्रहण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में डीएलसी दर का 8 गुना और शहरी क्षेत्र में 4 गुना मुआवजा और  प्रभावित परिवार के एक योग्य सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई। इस दौरान एडीएम विनोद कुमार मीना, जिला वन अधिकारी, राम लाल जाट संयुक्त निदेशक कृषि, देशराज यादव उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां एवं विक्रम चौधरी सहायक प्रबंधक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक टोंक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संघ के यह  पदाधिकारी रहे मौजूद

भारतीय किसान संघ की ओर से जिला अध्यक्ष रमेश चन्द जाट, जिला मंत्री विनय सिंह ताखर, संभाग अध्यक्ष पोखर लाल जाट, प्रांत प्रतिनिधि रामस्वरूप धाकड़,  टोडारायसिंह अध्यक्ष जगदीश घटाला और  निवाई अध्यक्ष रामराय जाट, कर्नल मुकुट बिहारी जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
 


ट्रेंडिंग ख़बरें