राज्यपाल ने किया प्राकृतिक खेती पर  संवाद

नई दिल्ली 12-Jun-2026 03:57 PM

राज्यपाल ने किया प्राकृतिक खेती पर  संवाद

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की मुलाकात
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से आज  लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुलाकात की। राज्यपाल बागडे और आचार्य देवव्रत की यह शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान दोनों ने राष्ट्र विकास से जुड़े मुद्दों के साथ प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे कार्यों और इससे जुड़े जागरूकता कार्यों पर संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले राज्यपाल बागडे ने गुजरात के राज्यपाल का लोकभवन में शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।


ट्रेंडिंग ख़बरें