ग्राम बम्बलू में हुआ स्वच्छता अभियान आयोजित

नई दिल्ली 24-Oct-2026 06:05 PM

ग्राम बम्बलू में हुआ स्वच्छता अभियान आयोजित

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बीकानेर । यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर की सोशल रिस्पांसिबिलिटी समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अपने आस-पास साफ सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।


ट्रेंडिंग ख़बरें