SKRAU शैक्षणिक भ्रमण के लिए दल रवाना, कुल गुरु ने दिखाई हरी झंडी
(सभी तस्वीरें- हलधर)कृषि महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। एसकेआरएयू (SKRAU) के कुलगुरु डॉ आर बी दुबे और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ विजय प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण दल को रवाना किया। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
भ्रमण कर लेंगे गतिविधियों की जानकारी
अधिष्ठाता डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि, विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्य स्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों में भ्रमण करेगा। दल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, डॉ वाई एस परमार हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी सोलन, नेशनल मशरूम सेंटर सोलन, सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट शिमला, सेन्ट्रल सायल सेलीनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून, गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी पंतनगर, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश वेटरिनरी यूनिवर्सिटी मथुरा, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम केंद्रीय सरसों अनुसंधान निदेशालय भरतपुर, श्री करण नरेंद्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोबनेर आदि का भ्रमण कर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
नई तकनीकी को समझने का मौका
यह भ्रमण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा चलाए गए आर ई ए डी वाई प्रोग्राम के तहत करवाया जाता है । भ्रमण दल में अंतिम वर्ष के 68 छात्र और 36 छात्राएं शामिल है। दल प्रभारी ने बताया कि भ्रमण से कृषि स्नातकों को प्रैक्टिकल फील्ड का अनुभव मिलेगा तथा देश भर के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में कृषि पशुपालन से जुड़े विभिन्न शोध, अनुसंधान व तकनीकी को समझने का मौका मिलेगा।