कोटा सहकारी भंडार की सौगात, ब्रांडेड पटाखों पर 60% तक छूट

नई दिल्ली 03-Nov-2026 06:24 PM

कोटा सहकारी भंडार की सौगात, ब्रांडेड पटाखों पर 60% तक छूट

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कोटा। दीपावली पर खरीदारी करने वाले शहरवासियों को कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार ने राहत दी है। भंडार की ओर से ब्रांडेड ग्रीन पटाखों पर एमआरपी से 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसके साथ ही मिठाई, नमकीन और ड्राईफ्रूट्स भी बाजार से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। काजू कतली 900 रुपए प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।

भंडार की ओर से शहर में आठ स्थानों पर विशेष बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें महावीर नगर तृतीय, स्टेशन क्षेत्र और सब्जीमंडी स्थित सुपरमार्केट के अलावा घोड़ेवाले चौराहे, कैनाल रोड, तलवंडी, कॉमर्स कॉलेज रोड और महाराणा प्रताप सर्किल कुन्हाड़ी शामिल हैं।

बिक्री केंद्रों पर शिवाकाशी के मुर्गाछाप ब्रांड सहित विभिन्न कंपनियों के पटाखे, फुलझड़ियां और ग्रीन आतिशबाजी उपलब्ध हैं। वहीं बीकाजी, बिकानो और हल्दीराम जैसे ब्रांड के भुजिया, सेव, नमकीन और मिठाइयों की भी बिक्री की जा रही है।

भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला और नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भंडार ने एक करोड़ रुपए के पटाखे, 10 लाख रुपए की मिठाइयां और 8.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के सिक्के बेचे थे। इस बार पटाखों की बिक्री का लक्ष्य 1.25 करोड़ रुपए तथा मिठाई, नमकीन और ड्राईफ्रूट्स का लक्ष्य 30 लाख रुपए रखा गया है।

अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं भंडार महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें