प्याज को शीतगृह में कैसे करें भंडारण? जानिए सही तरीका
(सभी तस्वीरें- हलधर)हलधर टाइम्स। प्याज को शीतगृह ( cold storage ) में भंडारित करना एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। अगर इसे सही तरीके से भंडार किया जाए तो प्याज को 8 से 10 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है। कम तापमान (0-2 डिग्री सेन्टीग्रेड) और 65 से 70 प्रतिशत आर्द्रता वाले वातावरण में प्याज लंबे समय तक टिके रहते हैं।
इस दौरान वजन में मामूली कमी होती है। जबकि बीमारियों का प्रकोप नहीं होता है, लेकिन शीतगृह से निकलने के तुरंत बाद प्रस्फुटन की समस्या उत्पन्न होती है और यह समस्या पहले 15-20 दिनों में ही 40-50 प्रतिशत तक हो सकती है। शीतगृह में भंडराण का खर्च अधिक आता है, लेकिन निर्यात के लिए और बीज उत्पादन के लिए केंद्र भण्डारण करना लाभप्रद रहेगा।
शीत भण्डारण विकिरण को संयुक्त रूप से अपनाकर भण्डारण नुकसान को बहुत कम (3-5 प्रतिशत) किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि विकिरण केन्द्र तथा शीत भण्डारगृह साथ-साथ बनाये जाए।