राजस्थान लंपी स्किन डिजीज पर एक्शन में सरकार!

नई दिल्ली 12-Sep-2026 04:10 PM

राजस्थान लंपी स्किन डिजीज पर एक्शन में सरकार!

(सभी तस्वीरें- हलधर)

पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक। प्रदेश के 10 जिले (मुख्यतः पूर्वी राजस्थान) लंपी से प्रभावित; सक्रिय मामले लगातार कम, अब तक 16 पशुओं की मौत। 

  • अप्रभावित जिलों पर विशेष फोकस, संक्रमण रोकने के सख्त निर्देश। 

  • घर-घर जाकर बीमार पशुओं के सर्वेक्षण के आदेश। 

  • पशु मेलों और पशु हाटों पर लगा प्रतिबंध, आवागमन पर रोक। 

  • जिला/राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) गठित।

पशुपालकों से अपील: लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें!


ट्रेंडिंग ख़बरें