350 जिलों में लंपी और FMD का अलर्ट, पशुपालक रहें सावधान
(सभी तस्वीरें- हलधर)गाय-भैंस से जुड़ी दो बड़ी बीमारियों को लेकर देशभर के 350 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है!29 राज्यों के 220 जिलों को लंपी बीमारी और 35 राज्यों के 359 जिलों के लिए मुँहपका-खुरपका रोग का अलर्ट जारी किया गया है! लंपी रोग में राजस्थान के 18 जिले शामिल है! इन दोनों बीमारियों के चलते दोनों बीमारियां तो ऐसी है जिसके चलते सीधे 30 से 40 फीसदी तक दूध उत्पादन कम हो जाता है! इससे पशुपालको को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है!
लंपी कहाँ -कहाँ
अलर्ट में 29 राज्यों के करीब 220 जिलों में लंपी रोग अपना प्रभाव दिखा सकता है! सबसे ज्यादा 27 जिले बिहार के हैं. तमिलनाडू के 25 जिले हैं. राजस्थान, झारखंड और कर्नाटक के 18-18 जिले हैं. मणिपुर में 12, गोवा में 11 और मध्य प्रदेश में 10 जिले ऐसे हैं जहां लंपी बीमारी फैल सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल में 9 यूपी के 7 और हिमाचल प्रदेश के 2 जिले शामिल हैं!
FMD कितने जिलों में
एफएमडी के बारे में जो अलर्ट जारी किया गया है उसके मुताबिक कर्नाटक के 28, तमिलनाडू 24, झारखंड 23, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21-21, तेलंगाना 18, छत्तीसगढ़ 16, मणिपुर 15, महाराष्ट्र 14 और केरल-उत्तराखंड के 12-12 जिलें शामिल है!