गर्मियों में इन तरीकों से रखें पशुओं का ध्यान, नहीं कम होगा दूध उत्पादन
गर्मियों में इन तरीकों से रखें पशुओं का ध्यान, नहीं कम होगा दूध उत्पादन
(सभी तस्वीरें- हलधर)गर्मियों के दिनों में हीट स्ट्रेस में आने वाले जानवर दूध देना कम कर देते हैं। गर्मियों में ही हरे चारे की कमी और हीट स्ट्रेस का असर सीधे दूध उत्पादन को प्रभावित करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में गाय-भैंस बराबर दूध दें तो कुछ पशुपालक ये कुछ उपाय अपना सकते हैं।
आवास प्रबंधन
पशु के रहने की जगह का तापमान कम रखना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पशुशाला की ऊंचाई अधिक और चारों तरफ से खुला रखें ताकि ताजी हवा बनी रहे। छत पर पुआल या घास की परत डालने से भी तापमान कम रहता है। साथ ही, दोपहर के समय शेड की खुली दिशाओं में जूट की बोरियां लटकाएं और उन्हें गीला रखें।
ताजा और ठंडा पानी
दूधारू गाय और भैंस को गर्मियों में सामान्य से 50 फीसदी अधिक पानी की जरूरत होती है। पशु को दिन में कम से कम 5-6 बार पानी पिलाएं। पानी का टैंक छायादार जगह पर होना चाहिए। ध्यान रहे कि पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करें ताकि संक्रमण न फैले।
आहार में बदलाव
गर्मी में पशु कम खाता है, इसलिए जो भी खिलाएं वह ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए। चराई या भारी भोजन सुबह सूरज निकलने से पहले और शाम को सूर्यास्त के बाद ही दें। दोपहर में केवल हल्का चारा दें। हो सके तो, आहार में हरे चारे की मात्रा बढाएं, यह पानी की कमी को पूरा करता है और आसानी से हजम हो जाता है। साथ ही, डाइट में बाइपास फैट और खनिज तत्व की मात्रा को बढ़ाए।
नहलाने का सही तरीका
गर्मी के दिनों में पशुओं को 2-3 बार नहालाएं. इससे उनके शरीर में ठंडक और ताजगी बनी रहती है और तापमान में संतुलन बना रहता है।