अंतरराष्ट्रीय सहयोग से कृषि वानिकी को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली 12-Jun-2026 06:11 PM

अंतरराष्ट्रीय सहयोग से कृषि वानिकी को मिलेगा नया आयाम

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से आज कृषि पंत भवन में European Union Delegation to India के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में राजस्थान में कृषि वानिकी (Agroforestry), जलवायु अनुकूल कृषि, जैव विविधता संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि के लिए संभावित सहयोग के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय यूनियन के साथ सहयोग स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रथम चरण में नागौर और बाड़मेर जिलों में पायलट प्रोजेक्ट संचालित किए जाने की योजना है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रतिनिधिमंडल ने भी राजस्थान के कृषि क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग और नवाचार आधारित साझेदारी में रुचि व्यक्त की।


ट्रेंडिंग ख़बरें