क़ृषि मंत्री चौहान ने कहा, जल्द करूँगा एनआईबीएसएम का दौरा 

नई दिल्ली 11-Sep-2026 05:35 PM

क़ृषि मंत्री चौहान ने कहा, जल्द करूँगा एनआईबीएसएम का दौरा 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

रायपुर! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रायपुर पहुंचने पर आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस संस्थान के निदेशक डॉ पीके राय ने उनसे मुलाक़ात कर संस्थान के अनुसंधान कार्यक्रमों, तकनीकी हस्तक्षेपों और किसानोन्मुख पहलों की जानकारी दी। उन्होंने फसलों में कीट-व्याधियों, रोगों और अन्य जैविक तनावों से होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

जल्द करुँगा संस्थान का दौरा 

चौहान ने संस्थान के कृषि अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास की सराहना करते जल्द ही संस्थान का दौरा करने की इच्छा जताई!

सीएम साय ने किया स्वागत 

इससे पूर्व क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रायपुर पहुंचने पर मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया! इस मौके पर  कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे!


ट्रेंडिंग ख़बरें