जैसलमेर में आईसीएआर एडीजी का दौरा, किसानों को बड़ी सौगात
(सभी तस्वीरें- हलधर)जैसलमेर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ आरके सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र, पोकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण गतिविधियों पर जोर दिया। उन्होंने केवीके विभिन्न कार्यक्रमों, प्रक्षेत्र प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, कुक्कट पालन और जल संरक्षण गतिविधियों को अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए। साथ ही, किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएं। इस दौरान अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ जे पी मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ पी पी रोहिल्ला, डॉ बीएल जांगिड, डॉ. दशरथ प्रसाद, कृष्ण गोपाल व्यास, डॉ राम निवास और सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।