किसानों के लिए वरदान जैवरस, कम खर्च में फसलों को मिलेगी सुरक्षा
(सभी तस्वीरें- हलधर)कृषि रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग के कारण मानव स्वास्थ्य और मृदा स्वास्थ्य के साथ-साथ फसल की पैदावार और गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, कृषि लागत भी बढ़ रही है। इस स्थिति को देखते हुए जैविक खेती किसानों के लिए अच्छा विकल्प है। क्योंकि, जैव आदान किसान स्वयं अपने खेत पर तैयार कर सकता है। उल्लेखनीय है कि बाजार में निर्मित विभिन्न जैव पीड़कनाशी जैसे वर्टिसिलियम, बायोपोलारिस, बवेरिया बेसियाना और बी.टी. इत्यादि का मूल्य 500 रूपए प्रति लीटर होने के कारण किसान खरीद नहीं पाते है, इसलिए जैवरस नामक उत्पाद किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
जैवरस के लिए आवश्यक सामग्री
विधि: सबसे पहले 3 से 5 लीटर का एक बर्तन में 2 लीटर गौमूत्र लेकर अच्छी तरह कटी हुई नीम की पत्तियां डालें। इसके बाद नीम की खली डालकर इसे 10 से 15 दिन तक अच्छी तरह से ढक कर रखे। 15 से 20 दिन बाद इसे खोलकर तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा आधी हो जाए। अब एक दूसरा बर्तन ले, जिसमे लहसुन और धतूरा की निर्धारित मात्रा को 500 लीटर पानी मिलाकर 4 से 5 दिन तक छोड़ दे। बाद में दोनों को मिलाकर 50 डिग्री तापमान पर उबाल ले और छानकर उत्पाद प्राप्त करे।
तैयार होने में समय: लगभग 20–25 दिन अथवा 4 सप्ताह में खेत में प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाता है।
अनुशंसित दर: वैसे जैविक उत्पाद का फसलो पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। किंतु जैवरस को खड़ी फसल पर 5–7 प्रतिशत का सॉल्यूशन 500 लीटर पानी में और मृदा ड्रेंचिंग (शोधन) हेतु 20–25 प्रतिशत सॉल्यूशन 500 लीटर पानी में करे।