पौधों के लिए अमृत है चायपत्ती, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका 

नई दिल्ली 15-May-2026 06:12 PM

पौधों के लिए अमृत है चायपत्ती, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

इन दिनों किसान खेती में रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करके जैविक खाद की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक लोग खेत, किचन गार्डन और गमलों में घरेलू खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है चायपत्ती, जिसे अक्सर लोग चाय बनने के बाद फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं यह पौधों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि चाय की पत्ती में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चायपत्ती में मौजूद नाइट्रोजन पौधों को हरा-भरा और मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होता है। लेकिन, कई लोग इसको इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानते हैं जिससे फायदा की जगह नुकसान होने लगता है।

ऐसे करें चायपत्ती का इस्तेमाल

चायपत्ती का सही इस्तेमाल करने से यह अच्छी जैविक खाद बन सकती है। इसको इस्तेमाल करने से पहले इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को साफ पानी में अच्छी तरह से धो लेना चाहिए, ताकि उसमें मौजूद चीनी और दूध अच्छी तरह से निकल जाए। इसके बाद उस चायपत्ती को अच्छे से सूखा लें। जब चायपत्ती सही से सूख जाए तब इसे पौधों की जड़ में थोड़ा-थोड़ा डालना चाहिए।

सूखी चायपत्ती मिट्टी में जाकर धीरे-धीरे नाइट्रोजन बनाने में मदद करती है, जिससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होती है। इससे पौधों की पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और फूल व सब्जियों की पैदावार अच्छी होती है।

किचन गार्डन में है बेहतर

किचन गार्डन में लगे धनिया, मिर्च, टमाटर, बैंगन, पालक और फूलों वाले पौधों में चायपत्ती का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। शहरों में जो लोग गमले में पौधे लगाते हैं, वे भी इसका इस्तेमाल थोड़ा-थोड़ा कर सकते हैं। 


ट्रेंडिंग ख़बरें