अनार में तना बेधक कीट की पहचान ऐसे करें, जानें पूरा नियंत्रण तरीका
(सभी तस्वीरें- हलधर)तना बेधक
यह कीट तनों पर टेढ़ी-मेढ़ी सुरंग बनाकर रहता हैं और छिलके को खाता हैं। प्रभावित भाग के पास-पास लकड़ी का बुरादा जैसा और कीट का मल गुच्छों में दिखाई पड़ता हैं। ताजा जाले के अन्दर भूरे रंग का लार्वा पाया जाता है।
नियंत्रण :- जाले को हटाकर सुरंग में कैरोसीन अथवा डाइक्लोरवास 10 एमएल अथवा फेनवलेरेट 5 एमएल प्रति छिद्र डालकर छिद्र को बंद कर देवें। क्यूनाॅलफॉस 5 मिली अथवा क्लोरोपाईरीफॉस 5 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।