माहू-एफिड का खतरनाक हमला, एक छिड़काव में समाधान
(सभी तस्वीरें- हलधर)इस कीट के शिशु (निम्फ) और वयस्क दोनों ही जड़ों को छोड़कर शेष सभी भागों का रस चूसते हैं, जिससे पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं तथा पौधों की बढ़वार रुक जाती है। साथ ही, यह कीट एक शहद जैसा मीठा पदार्थ स्रावित करते हैं, जिससे पत्तियों और तनों पर काली फफूंद लग जाती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है। अंत में पौधा पीला पड़कर मर जाता है।
नियंत्रण:- पीला चिपचिपा पाश लगावें। ताकि, माहू चिपक जावें। डायमिथोएट 2 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव सप्ताह भर बाद पुनः दोहरावें।