किसान अक्टूबर-नवंबर में करें मसूर की बुवाई, जानिए सही तरीका
(सभी तस्वीरें- हलधर)असिंचित अवस्था में खरीफ की फसल की कटाई के बाद नमी उपलब्ध रहने पर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक मसूर की बुआई किसान भाई कर सकते हैं। सिंचित अवस्था में मध्य अक्टूबर से मध्य नवम्बर तक बुआई की जा सकती है। मध्य नवम्बर के पश्चात बुआई करने से उपज कम मिलती है। मसूर की उन्नत किस्म में जवाहर मसूर-1, 3, एल-4076, के-75, आईपीएल-21, शेरी डीपीएल-6 और कोटा मसूर-1 शामिल हैं। बड़े दानों वाली प्रजाति के लिए 50-60 किग्रा और छोटे दाने वाली किस्म के लिए 35-40 किग्रा प्रति हैक्टेयर बीज की आवश्यकता रहती है। किसान बुआई समय से पूर्व बीज की व्यवस्था कर लेवें।