प्याज में थ्रिप्स का हमला! अभी करें ये कारगर नियंत्रण उपाय
(सभी तस्वीरें- हलधर)तापमान में बढ़ोतरी से प्याज की फसल में थ्रिप्स कीट (पर्ण जीवी कीट) के प्रकोप की सम्भावना है। यह कीट पत्तियों से रस चूसते है, जिससे पत्तियॉ कमजोर पड़ जाती है। हानि वाले स्थान पर सफेद चकते पड़ जाते है। इस कीट के नियंत्रण हेतु मिथाइल डिमेटोन 25 ईसी अथवा मैलाथियॉन 50 ईसी का 1 मिली प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें।