लीची की फसल बचाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम करेगी 'ग्राउंड जीरो' पर जांच
लीची की फसल बचाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम करेगी 'ग्राउंड जीरो' पर जांच
(सभी तस्वीरें- हलधर)बिहार में लीची उत्पादन किसान भाई-बहनों ने लीची स्टिंग बग की वजह से फसल में हो रहे नुकसान की जानकारी दी, जिसके बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमें लीची स्टिंग बग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के परामर्श में लीची स्टिंग बग की वर्तमान स्थिति का स्थलीय आकलन करने, प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने और वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए एक विशेषज्ञ कार्यबल का गठन किया गया है।
ग्राउंड जीरो पर उतरेगी टीम
यह विशेषज्ञ टीम सीधे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और जमीन स्तर पर स्थिति का बारीकी से आकलन करेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य कीट के प्रकोप के कारणों की पहचान करना और किसानों को फसल बचाने के लिए वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराना है।
टास्क फोर्स की मुख्य विशेषताएं
इस दौरान लीची स्टिंग बग की वर्तमान स्थिति एवं प्रकोप का आकलन, फसल क्षति का वैज्ञानिक मूल्यांकन, तात्कालिक एवं दीर्घकालिक प्रबंधन रणनीतियां, किसानों के लिए आवश्यक परामर्श एवं विस्तार गतिविधियां और राज्य एवं केंद्र स्तर पर आवश्यक हस्तक्षेप संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे।