लंबित फव्वारा संयंत्र पत्रावलियों के भुगतान के निर्देश

नई दिल्ली 16-Sep-2026 12:48 PM

लंबित फव्वारा संयंत्र पत्रावलियों के भुगतान के निर्देश

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बीकानेर। सहायक निदेशक कृषि मीनाक्षी शर्मा की अध्यक्षता में मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें कृषि- उद्यान विभाग के अधिकारियो ने भाग लिया। कार्यशाला में उन्नत कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों, संरक्षित खेती तथा सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि बीकानेर में पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस और बूंद-बूंद सिंचाई के माध्यम से सब्जी उत्पादन के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं।

अधिकारियों को सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत लंबित फव्वारा संयंत्र पत्रावलियों का सत्यापन और भुगतान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र किसानों को 24,260 रुपये का अनुदान मिल सके। वहीं, सामुदायिक जल स्रोत निर्माण के लिए तीन किसानों के समूह को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत 18 लाख रुपये के अनुदान की जानकारी दी गई तथा पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए।


ट्रेंडिंग ख़बरें