खाद माफियाओं को नहीं बख्शेगी भजनलाल सरकार, किरोड़ी लाल ने किया 'स्टॉक' का खुलासा
खाद माफियाओं को नहीं बख्शेगी भजनलाल सरकार, किरोड़ी लाल ने किया 'स्टॉक' का खुलासा
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान में खरीफ सीजन 2026 का आगाज होते ही भजनलाल सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। किसानों को खाद की कमी न हो और बिचौलिए उनकी मेहनत पर डाका न डाल पाएं, इसके लिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आधिकारियों को खुली छूट दे रखी है। प्रदेश में खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और अनुदानित यूरिया के औद्योगिक उपयोग को रोकने के लिए विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
प्रदेशभर में चल रहा है विशेष गुण अभियान
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के नेतृत्व में 11 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक कुल 2793 विक्रेताओं और इकाइयों की जांच हुई। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले 437 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इस दौरान, 38 विक्रेताओं के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से कैंसल कर दिए हैं। साथ ही, 23 विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और एक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।
किरोड़ी लाल ने दिया किसानों को आश्वसन दिया
कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वसन दिया कि खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में प्रदेश के सहकारी और निजी क्षेत्र में भारी स्टॉक मौजूद हैं। जिसमें यूरिया 3,84,000 मीट्रिक टन, डीएपी 71,000 मीट्रिक टन, एसएसपी 2,13,000 मीट्रिक टन, एनपीके 67,000 मीट्रिक टन मौजूद है।
डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपूर्ति निरंतर जारी है और पिछले वर्षों की तुलना में इस साल हमारे पास ज्यादा स्टॉक है।