इंजीनियर्स डे और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली 15-Sep-2026 05:15 PM

इंजीनियर्स डे और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बीकानेर। डेयरी विज्ञान  महाविद्यालय में इंजीनियर्स डे और ‘प्रधानमंत्री नशा मुक्त युवा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र कुमार ने डेयरी विज्ञान -प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार, शोध और तकनीकी विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर “नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर पोस्टर निर्माण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीता ने किया, जबकि डॉ. सोनिया मोर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग ख़बरें