गेहूं खरीद मे टाइम स्लॉट बुकिंग पर करें फोकस
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। खाद्य - नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा सुचारू रूप से क्रियान्वित की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में किसी प्रकार का भ्रम या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पंजीकृत किसान स्वयं अथवा जनाधार कार्ड में अंकित उसके परिवार के सदस्य ही गेहूं विक्रय के लिए अधिकृत होंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि ज्यादा गेहूं उत्पादन वाले जिलों पर विशेष फोकस किया जाए। साथ ही सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहे। उन्होंने बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को उचित रूप से से लागू करने के निर्देश दिए, जिससे फर्जीवाड़े की संभावनाओं पर रोक लगाई जा सके। गोदारा ने प्रदेश में गेहूं खरीद की सतत निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।