राजस्थान में एवोकाडो खेती की शुरुआत, जानें किन 12 जिलों में ट्रायल 

नई दिल्ली 15-Sep-2026 11:29 AM

राजस्थान में एवोकाडो खेती की शुरुआत, जानें किन 12 जिलों में ट्रायल 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने और किसानो की आय बढाने के लिए प्रदेश के दर्जनभर जिलों में एवोकाड़ो की खेती का ट्रायल होगा। आत्मा परियोजना के तहत किसानों को एवोकाड़ो के प्रदर्शन वितरित किए जा रहे है। गौरतलब है कि कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्र की सिफारिश पर राज्य सरकार ने यह पहल की है। गौरतलब है कि एवोकाडो को बटर फ्रू ट भी कहा जाता है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका बाजार भाव 200 से 500 रुपए प्रति किलो तक होता है।

यह जिले चयनित

कृषि विभाग ने उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, राजसमन्द, प्रतापगढ़, कोटा सहित करीब 12 जिलों में एवोकाडो के लिए चुना है। चयनित जिलों में जलवायु अनुकूल पंचायत समिति क्षेत्र में चयनित एक किसान को एवोकाड़ो के 10 पौधें उपलब्ध कराएं जा रहे है। 

गर्म और नम तापमान जरूरी

एवोकाडो के लिए 20 से 30 डिग्री तापमान मध्यम गर्म और नमी वाला मौसम उपयुक्त रहता है। दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है जिसका पी.एच. 6 से 7.5 के बीच अच्छा माना गया है। 

3 साल बाद उत्पादन

एवोकाड़ो का एक पेड़ 30 से 50 किलो तक उत्पादन देता है। पौधें पर तीन साल बाद फल लगना शुरू होते है। बता दें कि इसके पत्ते-गुठलियां भी उपयोगी हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें