कृषि-पशुपालन अध्ययन दौरा शुरू
(सभी तस्वीरें- हलधर)अविकानगर। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर की अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 15 प्रगतिशील किसानों के लिए 30 सितंबर तक नौ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण-सह-अध्ययन का आयोजन किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान राजस्थान और गुजरात के विभिन्न आईसीएआर संस्थानों, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों का दौरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि एवं पशुपालन तकनीकों, नवीन पद्धतियों, आधुनिक पशुपालन इकाइयों और सफल कृषि मॉडलों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने किसानों को संबोधित करते हुए भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसानों की सुविधाओं एवं तकनीकी जानकारी के समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. लीलाराम गुर्जर और राजेंद्र सिंह राजावत संभालेंगे।