मक्का के प्रसंस्कृत उत्पादों से ज्यादा आमदनी

नई दिल्ली 06-Dec-2025 01:57 PM

मक्का के प्रसंस्कृत उत्पादों से ज्यादा आमदनी

(सभी तस्वीरें- हलधर)

उदयपुर। एमपीयूएटी में संचालित अखिल भारतीय मक्का अनुसंधान परियोजना के तहत बडली ग्राम में रबी मक्का की उन्नत खेती पर किसान संगोष्ठी और आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 120 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच माया देवी ने कहा कि किसान मक्का उत्पादन तक ही सीमित नहीं रहे। विश्वविद्यालय से मक्का के प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त करके अपनी आय बढाएं। उन्होने कहा कि मिलेट के साथ-साथ मक्का के प्रसंस्कृत उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डॉ. हरीश कुमार सुमेरिया रबी मक्का की उन्नत किस्म, बुआई का तरीका, पंक्ति से पंक्ति की दूरी, बीजोपचार और भंड़ारण पर जानकारी दी। साथ ही, खरपतवार प्रंबंधन के बारे में भी बताया। वहीं, डॉ राम नारायण कुम्हार ने मक्का में लगने वाले की कीट ,सूत्रकृमि और रोग प्रबंधन पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी किसानों को रबी की उन्नत किस्म का बीज और खरपतवारनाशी वितरण किया गया।