प्रदेश में बेमौसम बारिश से खराब फसल पर मिलेगा बीमा क्लेम, करना होगा ये काम 

नई दिल्ली 19-Feb-2026 12:59 PM

प्रदेश में बेमौसम बारिश से खराब फसल पर मिलेगा बीमा क्लेम, करना होगा ये काम 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान में वर्तमान में हो रही बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि, चक्रवर्ती वर्षा एवं चक्रवात से कटाई के बाद 14 दिन तक की अवधि तक खेत में सुखाने के लिए रखी रबी की फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा तहत नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इसके लिए प्रभावित बीमित फसल के किसान को 72 घंटे के भीतर खराबे की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर देनी होगी। कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों को प्राप्त सभी इंटीमेशन का तत्काल सर्वे कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

अन्य माध्यमों से भी दे सकते हैं सूचना

प्रधानमंत्री फसल बीमा तहत असामयिक वर्षा के कारण फसल कटाई दौरान खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को 14 दिन की अवधि में नुकसान होने पर व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध है। असामयिक वर्षा से प्रभावित काश्तकारों के लिए बीमित फसल के नुकसान की सूचना 72 घण्टे के भीतर जिले में कार्यरत बीमा कम्पनी को देना जरूरी है, ताकि नुकसान का आंकलन कर बीमा क्लेम देने की कार्यवाही की जा सके। फसल में हुए नुकसान की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 14447 दी जा सकती है। इसके अलावा प्रभावित किसान जिले में कार्यरत बीमा कम्पनी, नज़दीकी कृषि कार्यालय या संबंधित बैंक को भी हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं। 

तत्काल सर्वे के निर्देश

कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों और विभागीय अधिकारियों को तुरंत फील्ड में पहुंचकर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को बीमित फसलों के नुकसान का क्लेम दिलवाकर जल्द से जल्द राहत दी जा सके।

Read: पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश और ओलों से रबी फसलें चौपट, 13 जिलों में अलर्ट