कृषि मंत्रालय की रिफॉर्म एक्सप्रेस” शुरू किसान और गरीब को मिलेगी राहत

नई दिल्ली 23-May-2026 01:17 PM

कृषि मंत्रालय की रिफॉर्म एक्सप्रेस” शुरू किसान और गरीब को मिलेगी राहत

(सभी तस्वीरें- हलधर)

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय अब “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार होकर तेज़ी से बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसान और गरीब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा
मंत्रालय में अब हर महीने कार्यों की समीक्षा होगी और केवल फाइलों के निपटारे पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर वास्तविक समाधान दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल गवर्नेंस के जरिए कृषि एवं ग्रामीण विकास क्षेत्र को नई गति दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कोर्ट केसों, फाइल कल्चर और सरकारी ड्राफ्टिंग व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, तेज़ और जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

किसानों के जीवन में
प्रधानमंत्री मोदी के “रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इनफॉर्म” मंत्र के माध्यम से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों से 2047 के विकसित भारत विजन को ध्यान में रखते हुए राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया।उन्होंने विश्वास जताया कि तकनीक, पारदर्शिता और जवाबदेही के जरिए कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय देश के किसानों और ग्रामीण जनता के जीवन में नई खुशहाली लाने में सफल होगा।


ट्रेंडिंग ख़बरें