राजस्थान में सूखे की मार, सरसों-चना की बुवाई लक्ष्य से पिछड़ी
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। गुलाबी ठंड के साथ प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई भी चमक उठी है। सरसों की बुवाई लक्ष्य से पिछड़ सकती है। वहीं, चना, गेहूं-जौ के साथ मसाला फसलों की बुवाई का आंकड़ा इस साल गिरने की पुरी संभावना है। क्योंकि, मानसून की मार के चलते प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलें सूखे की चपेट में है। इस कारण किसानों को फसल बुवाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, फसल बुवाई का आंकड़ा सप्ताह दर सप्ताह बढ़ रहा है। लेकिन, सरसों बुवाई का आंकड़ा घटने की पूरी संभावना है। क्योंकि, फसल बुवाई का वैज्ञानिक समय खत्म हो चुका है। जबकि, अब तक सरसों की बुवाई लक्ष्य से 26.24 लाख हैक्टयर क्षेत्र में हुई है। यानी, सरसों की बुवाई लक्ष्य से साढे 10 लाख हैक्टयर पीछे चल रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सरसों की बुवाई घटने का कारण बारानी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बुवाई का कम रहना है। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन-रात के तापमान में आई कमी आई है। इससे अब मौसम गेहूं बुवाई के मुफीद हो चला है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारानी क्षेत्र में चना की बुवाई भी ज्यादा नहीं बढ़ पायेगी। चने की बुवाई लक्ष्य से 28 फीसदी हो चुकी है। जो गत वर्ष की तुलना में थोड़ी अधिक है। गत वर्ष समानावधि में चने की बुवाई 20.41 लाख हैक्टयर में हुई थी। जबकि, इस साल समानावधि से करीब 15 लाख हैक्टयर पीछे चल रही है। प्रदेश में चने की बुवाई 6 लाख हैक्टयर क्षेत्र में दर्ज हुई है।
लक्ष्य से 35 प्रतिशत बुवाई
बुवाई लक्ष्य से 35 प्रतिशत हो चुकी हैं। 42.10 लाख हैक्टयर में रबी फसल हो बुवाई हो चुकी हैं। गौरतलब है कि दीपावली के बाद तापमान में कमी आई है। कृषि जानकारों का कहना हैं कि बुवाई की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो रबी बुवाई लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल है। बता दें कि इस वर्ष रबी फसलों के लिए कृषि विभाग ने 1.20 करोड़ हैक्टयर का लक्ष्य निर्धारित किया ्रहै।
शुरू हुई निराई-गुड़ाई
प्रदेश के सरसों उत्पादक किसानों ने सरसों की फसल में निराई- गुराई का कार्य शुरू कर दिया हैं। भरतपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर, करौली जिलें में सरसों की फसल एक माह की हो चुकी हैं। ऐसे में बेहत्तर उत्पादन लेने के लिए किसान खेत से खरपतवार को हटा रहे हैं।
अब मसालों की बुवाई
रबी की फसलों में गेहूं, जीरा, जौ, चना, तारामीरा और इसबगोल सहित दूसरे छोटे-मोटे अनाज की बुवाई की जाती है। पश्चिमी राजस्थान में मसाला बोर्ड प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी किसान को जीरा, सौंफ, मैथी, अजवायन बुवाई की उन्नत शस्य क्रिया बता रहे हैं। उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करने, बीजोपचार बाद बुवाई करने, गुणवत्तायुक्त कीटनाशक और फफूंदनाशक दवा के उपयोग की जानकारी किसान को दी जा रही है।
आज से बढेगी ठंड़
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ ही प्रदेश में ठंड़ बढने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट शुरू होगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ जाएगी।
एक नजर फसल बुवाई
(क्षेत्रफल लाख है. में)