इफको-एमसी ने बाजार उतारे दो नए उत्पाद 

नई दिल्ली 07-Aug-2026 05:02 PM

इफको-एमसी ने बाजार उतारे दो नए उत्पाद 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

इफको-एमसी क्रॉप साइंस ने फसल सुरक्षा के लिए दो नए उत्पाद ‘मित्सुकी’ और ‘नेक्सावेट’ लॉन्च किए। कंपनी के अनुसार, मित्सुकी इफको-एमसी का पहला पेटेंटेड फफूंदनाशी है, वहीं नेक्सावेट साइट्रस (खट्टे फलों) के छिलके के अर्क पर आधारित एक सिलिकॉन एडजुवेंट है। कंपनी के अनुसार, मित्सुकी में थायोफेनेट मिथाइल और पिकॉक्सीस्ट्रोबिन का पेटेंटेड संयोजन है। इसे धान की प्रमुख बीमारियों जैसे शीथ ब्लाइट, ब्लास्ट और दाना बदरंग (ग्रेन डिस्कलरेशन) के प्रभावी प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है। वहीं “नेक्सावेट”, नींबू वर्गीय अर्क आधारित सिलिकॉन एडजुवेंट, स्प्रे के बेहतर फैलाव, सतह पर चिपकाव, अवशोषण तथा पौधों द्वारा बेहतर ग्रहण क्षमता सुनिश्चित कर कृषि रसायनों की कार्यक्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाता है, जिससे किसानों कोअधिक प्रभावी एवं बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। 

एक नए अध्याय की शुरुआत

कार्येक्रम मे इफको के चैयरमेन दिलीप संघाणी ने कहा, इफको-एमसी किसानों तक वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उत्पादकता, लाभप्रदता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दें। मित्सुकी और नेक्सावेट का लॉन्च किसानों को विश्वस्तरीय फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। वही इफको-एमसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज वार्ष्णेय ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की नवाचार और किसान-प्रथम सोच के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें