कोटा मंडियों में नई सरसों की दस्तक, भाव 6011 रुपये
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। कोटा लाइन की कृषि उपज मंडियों में नई सरसों ने दस्तक दी है। इससे अनुमान है कि हाड़ौती क्षेत्र में सरसों की आवक जल्द ही शुरू हो जायेगी। गौरतलब है कि बारां कृषि उपज मंड़ी में इस सीजन की नई सरसों की आवक दर्ज हुई है। सरसों की नीलामी 6011 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से हुई। सरसों में करीब 12 प्रतिशत नमी मौजूद रही। सरसों की नीलामी मेसर्स गुलजारीलाल बालमुकन्द के नाम छूटी। सरसों की ढेरी की नीलामी से पूर्व पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों का मनना है कि मकर संक्रांति से मंडी में सरसों की आवक बढऩे लग जाएगी। हालांकि, मंडियों में पुरानी सरसों ऊपर में अधिकतम 6800 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिकी है। उधर, कोटा $कृषि उपज मंड़ी में गेहूं के भाव में 20 रुपए की तेजी देखने को मिली। वहीं सोयाबीन 50 रुपए बढ़ गया। मैथी के भाव में भी 100 रुपए की तेजी रही। जबकि चने के भाव में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
Read: मूंगफली 6500, ग्वार 6000 पार: बीकानेर मंडियों में जबरदस्त तेजी