चीनी हुई बड़ी महंगी, रसोई में हाय-तौबा

नई दिल्ली 22-Aug-2026 12:56 PM

चीनी हुई बड़ी महंगी, रसोई में हाय-तौबा

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। चीनी, चीनी ना रही। अब यह भी मूल्यवान खाद्य वस्तु की श्रेणी में शामिल होती नजर आ रही है। 20 दिन के दौरान चीनी के दाम इस कदर बढे है कि आम लोगो की रसोई में हाय-तौबा मचना शुरू हो गई है। हालात यह है कि 40-45 के भाव बिकने वाली चीनी अब 65-70 के भाव बिक्री हो रही है। कोराबारियों का कहना है कि फिलहाल चीनी की कीमतों में गिरावट का कोई संकेत नहीं है। क्योंकि, त्यौहारी मांग बनी हुई है और स्टॉक खत्म होता जा रहा है। बाजार में नई चीनी की आमद में अभी काफी समय है। ऐसे में कच्ची चीनी का आयात ही एक मात्र रास्ता है।

कहीं जिम्मेदार एथेनॉल तो नहीं

सरकार माने या ना माने। लेकिन, तमाम मीडिया रिपोर्ट में चीनी की मंहगाई के पीछे एथेनॉल को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एथेनॉल में गन्ने का इस्तेमाल से चीनी के घरेलू उत्पादन में बड़ी गिरावट आई है। इसके चलते 20 दिन के भीतर ही चीनी 70 पार होती नजर आ रही है।

चाय कप के लेकर मिठाई पर असर

चीनी रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी खाद्य वस्तुओं में शामिल है। सुबह की चाय से लेकर मिठाई, हलवा, खीर और कई घरेलू व्यंजनों में इसका इस्तेमाल होता है। इसलिए शक्कर महंगी होने का असर सीधे परिवारों के मासिक बजट पर दिखाई दे सकता है।  मिठाई बनाने में चीनी प्रमुख कच्चे माल में शामिल है। ऐसे में चीनी के साथ काजू, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामग्री की कीमतें भी ऊंची रहने पर मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है।

त्यौहारी मांग बनाएंगी और कड़वी

आने वाले त्यौहारों और शादी के सीजन में मिठाइयों की मांग बढऩे की संभावना है। चीनी और अन्य कच्चे माल की लागत बढऩे से मिठाई कारोबार का खर्च बढ़ रहा है। कारोबारियों के मुताबिक आने वाले समय में मिठाई के दाम करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।

10 लाख टन आयात को मंजूरी

चीनी के बढ़ते भाव के बीच आम उपभोक्ताओं की नजर सरकार के कदमों पर है। उधर, सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों को थामने के लिए कच्ची चीनी आयात को शुल्क मुक्त किया है। सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह आयात 31 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। गौरतलब है कि दशक के दौरान यह पहला मौका है कि जब विदेशों से चीनी का आयात किया जायेगा। 


ट्रेंडिंग ख़बरें