गांव-गांव पहुंच रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की गूंज
(सभी तस्वीरें- हलधर)राज्य सरकार के जरिए किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत इन रथों के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर मुख्यमंत्री का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, लोक कलाकारों द्वारा गीत, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है।
अधिकारों का लाभ उठाएं
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न अभियानों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है और आमजन के सुझाव भी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि, सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
प्रयासों की हुई सराहना
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती, युवाओं के साथ न्याय एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।