PM Kisan 24वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे 2000 रुपये 

नई दिल्ली 05-Aug-2026 04:51 PM

PM Kisan 24वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएंगे 2000 रुपये 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  के तहत 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है. हालांकि अंतिम तारीख की घोषणा सरकार की ओर से ही की जाएगी. पीएम किसान योजना  का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जो योजना की सभी शर्तों को पूरा करते हैं. अगर किसी किसान ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं तो उसकी किस्त अटक सकती है. किस्त पाने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है. इसके अलावा जमीन का भू-सत्यापन और बैंक खाते से आधार लिंकिंग भी अनिवार्य है |

बैंक खाते में भेजी जाती है किस्त 

योजना के तहत  पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. हर किस्त के बीच करीब चार महीने का अंतर रखा जाता है. इससे पहले योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी. ऐसे में चार महीने का अंतर अक्टूबर महीने में पूरा हो रहा है. इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है.

 


ट्रेंडिंग ख़बरें