हजारा फसल में पत्ती रोग का रामबाण उपचार
(सभी तस्वीरें- हलधर)हीराराम, पुष्कर, अजमेर
हजारे की फसल में पत्तियों, तना और फूलों पर भूरे अथवा काले रंग के धब्बे बनना पत्ती धब्बा रोग के लक्षण है। रोग प्रकोप से पौधे की बढ़वार रूक जाती है। पत्ती पीली पड़कर समय से पहले गिरने लग जाती है। नियंत्रण के लिए मैन्कोजेब 2 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। एक पखवाड़े बाद पुन: छिड़काव करें।