अनार के पौधे तेजी से बढ़ाने का तरीका, IBA हार्मोन का कमाल

नई दिल्ली 11-Jun-2026 01:51 PM

अनार के पौधे तेजी से बढ़ाने का तरीका, IBA हार्मोन का कमाल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

चयनित किस्में हार्डवुड कलम और गुंटी द्वारा तैयार किये जाते है। मुलायम कलमों की बजाय सख्त और अद्र्धसख्त कलमों से अच्छे परिणाम मिलते है। कलम को लगाने से पूर्व आई.बी.ए. हार्मोन का प्रयोग करने से अच्छे परिणाम मिलते है। कलम तैयार, 6-8 इंच लम्बी और पेन्सिल के आकार अथवा इससे ज्यादा व्यास की कलम से किया जाता है। कलम को जमीन में गहरी पंक्तियों में उद्र्धवाकार लगाना चाहिए। कलम लगाने से पूर्व 500 पीपीएम आई.बी.ए. घोल के जड़ वृद्धि हार्मोन में डुबोकर लगाना चाहिए। पौधे 55-65 दिनों में तैयार हो जाते है। पौधो को एक वर्ष तक नर्सरी में 1-2 कलिका आने तक उगाया जाता है। तत्पश्चात उद्यान में स्थानान्तरित कर दिया जाता है।  


ट्रेंडिंग ख़बरें