मिर्च में लीफ कर्ल का कहर! फसल बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये असरदार उपाय 

नई दिल्ली 03-Aug-2026 05:11 PM

मिर्च में लीफ कर्ल का कहर! फसल बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये असरदार उपाय 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

यह विषाणु जनित रोग है। सफेद मक्खी और थ्रिप्स से फैलता है। इस विषाणु जनित रोग से पौधे बौने रह जाते हैं। पत्तियाँ सिकुड़कर मुड़ जाती हैं और अनियमित आकार की हो जाती हैं। नई पत्तियाँ मोटी हो जाती हैं। रोग ग्रसित पौधों पर फल बहुत कम बनते हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के होते हैं।

  • नियंत्रण: डाइमिथोएट 30 ईसी अथवा मिथाइल डिमेटोन 25 ईसी 1 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बना करके छिड़काव करें।

 


ट्रेंडिंग ख़बरें