मोजेक रोग से घट सकती है सब्जियों की पैदावार, जानें रोकथाम का तरीका

नई दिल्ली 01-Oct-2026 04:21 PM

मोजेक रोग से घट सकती है सब्जियों की पैदावार, जानें रोकथाम का तरीका

(सभी तस्वीरें- हलधर)

यह रोग खीरा, करेला, लौकी, सीताफल आदि को प्रभावित करता है। यह विषाणु जनित रोग है। इस रोग का विशिष्ट लक्षण पत्तियों का चितकबरा होना है। यह चितकबरापन अनियमित आकार के हल्के हरे अथवा पीले धब्बों के रूप में प्रकट होता है। इससे पत्तियों के किनारे नीचे झुक जाते हैं और कड़े हो जाते हैं। पत्तियों के आकार में भारी कमी आ जाती है और वह धागेनुमा दिखाई देती हैं। संक्रमित पौधों पर फूलों और फलों की संख्या में कमी आ जाती है।

नियंत्रण : डायमिथोएट-30 ईसी का 1.50 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें