अमरूद में फल मक्खी का प्रकोप रोकें, अपनाएं ये असरदार उपाय 

नई दिल्ली 16-Sep-2026 01:44 PM

अमरूद में फल मक्खी का प्रकोप रोकें, अपनाएं ये असरदार उपाय 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

यह मक्खी बरसात में फल को विशेष हानि पहुँचाती है। यह फल के अन्दर अण्डे देती है। जिससे बाद में लट (मैगट्स) पैदा होकर फल के अन्दर गूदे को खाने लग जाती है। प्रभावित फल अन्त में नीचे गिर जाता है।

नियन्त्रण :- शीरा अथवा शक्कर 100 ग्राम को एक लीटर पानी के घोल में 10 मिलीलीटर मैलाथियॉन 50 ईसी मिलाकर प्रलोभक तैयार करें। 50 से 100 मिलीलीटर प्रति मिट्टी के प्याले की दर से जगह-जगह पेड पर टांग देवें। मैलाथियॉन 50 ईसी का एक मिली प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर छिड़काव करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें