मेथी की खेती से होगी बंपर कमाई, जानें बुवाई का सही समय

नई दिल्ली 13-Nov-2026 04:38 PM

मेथी की खेती से होगी बंपर कमाई, जानें बुवाई का सही समय

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मैथी एक बीजीय मसाला फसल है। मैथी के बीज प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं। मैथी में मधुमेह रोधी (एंटी-डायबिटिक) और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी होते हैं। एक लैग्यूम (दलहनी) फसल होने के कारण...

  • उन्नत किस्में: आर.एम.टी.-1 (RMT-1), आर.एम.टी.-305, आर.एम.टी.-354 आदि।

  • खेत की तैयारी: भारी मिट्टी में खेत की 3-4 जुताई और हल्की मिट्टी में 2-3 जुताई कर पाटा लगाएं।

  • मृदा उपचार: मैथी में जड़ गलन रोग के प्रबंधन के लिए 2.5 किलो ट्राइकोडर्मा को 100 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से मृदा उपचार करें। भूमिगत कीटों से बचाव के लिए जुताई के समय 25 किलो क्वीनालफॉस 1.5 प्रतिशत चूर्ण भूमि में मिला कर मृदा उपचार करना चाहिए। (नोट - कृषि रसायनों का प्रयोग करते समय किसान दस्ताने, चश्मा, मास्क, जूते तथा पूरे वस्त्र अवश्य पहनें)।

  • बुआई का समय: नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक।

  • बीज दर: 20-25 किलो बीज प्रति हेक्टेयर।

  • बुआई: बीजों को 30 सेंटीमीटर की दूरी पर कतारों में 5 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए।

  • बीजोपचार: जड़ गलन रोग के नियंत्रण हेतु बुआई से पूर्व बीजों को 4-6 ग्राम ट्राइकोडर्मा अथवा कार्बेंडाजिम 12 प्रतिशत + मैंकोजेब 63 प्रतिशत कवकनाशी की 2 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से उपचारित कर बुआई करें।

  • खाद एवं उर्वरक: 10 से 15 टन अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद, 40 किलो नाइट्रोजन और वर्मीकम्पोस्टेड हाइवेड रॉक फॉस्फेट 2.5 टन प्रति हेक्टेयर की दर से बुआई से पूर्व खेत में बुरक कर देवें। मैथी में बुआई से पूर्व 5 किलो जिंक और 10 किलो गंधक (सल्फर) चूर्ण प्रति हेक्टेयर देवें। मैथी की अधिक उपज प्राप्त करने हेतु 50 पी.पी.एम. नेफ्थलीन एसिटिक अम्ल (एन.ए.ए.) के घोल का 40 से 60 दिन की फसल पर छिड़काव करना चाहिए।

विशेषज्ञ: डॉ. जितेन्द्र शर्मा, रामगोपाल कड़वा, जगदीश लाल शर्मा, संजय कुमार अरोड़ा, एग्री क्लिनिक-मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, टोंक।


ट्रेंडिंग ख़बरें