थार करणी तुरई की खेती से किसान को मिला शानदार मुनाफा, जानिए सफलता

नई दिल्ली 13-Nov-2026 01:19 PM

थार करणी तुरई की खेती से किसान को मिला शानदार मुनाफा, जानिए सफलता

(सभी तस्वीरें- हलधर)

खीचिंया, बीकानेर। दीपावली खुशियों और समृद्धि का त्योहार है। इस दीपावली घर-आंगन खुशियों से भरने की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है किसान पूनमचंद मेघवाल की। जिन्होंने शुष्क खेती से दो-दो हाथ करते हुए खेती की नई इबारत लिखने में सफलता पाई है। इस बदलाव में कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। किसान पूनमचंद ने बताया कि सब्जी फसलो की खेती करने से सालाना कमाई का आंकड़ा 6 लाख रूपए से अधिक हो चुका है। किसान पूनमचंद ने हलधर टाइम्स को बताया कि परिवार के पास 35 बीघा जमीन है। 12वीं पास करने के बाद मैं भी खेती से जुड़ गया। उन्होंने बताया कि उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। कॉलेज की पढ़ाई भी इसी कारण छोडऩा पड़ा। क्योंकि, कम्प्यूटर कक्षा की फीस जमा कराने के लिए पैसे नहीं थे। फिर, सोचा ही ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई जारी रखूं। लेकिन, यहां भी एक दस्तावेजी गलती ने पानी फेर दिया। इसके बाद से खेती कर रहा हॅू। उन्होंने बताया कि पहले जमीन बारानी थी। इस कारण खेतों से सालाना डेढ़ लाख रूपए की आमदनी मिलती थी। आय बढ़ाने की कवायद ने मुझे केन्द्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर से जोड़ दिया। वैज्ञानिकों के कहने पर वर्ष 2021 में डिग्गी खुदवाई और सब्जी फ सलों की खेती करने लगा। परिणाम रहा कि खेती से कमाई बढ़ी तो घर-आंगन खुशियों से भर उठा। आर्थिक चिंता दूर हो गई। उन्होंने बताया कि परम्परागत फसलों में मूंगफली, मोठ, ग्वार, सरसों, गेहंू, चना और ईसबगोल का उत्पादन लेता हॅू। इन फसलो से सालाना 2 लाख रूपए की आमदनी मिल जाती है।

खरीफ सब्जियों पर किया फोकस

उन्होने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और खेती की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खरीफ मौसम की सब्जी फसलों पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने सब्जी उत्पादन को अपनी खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। वैज्ञानिक मार्गदर्शन के आधार पर फसल चयन और उत्पादन की बेहतर तकनीकों को अपनाने से खेती में नए अवसर मिले। इस बदलाव का असर आमदनी पर भी दिखाई देने लगा। जहां पहले 35 बीघा जमीन पर खेती से सालाना करीब डेढ़ लाख रुपए की कमाई होती थी, वहीं अब यह बढक़र लगभग 6 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

थार करणी से बेहत्तर आय

उन्होने बताया कि संस्थान की ओर से मुझें धारीदार तुरई किस्म थार करणी का 0.4 हैक्टयर क्षेत्र में प्रदर्शन दिया गया। इसके उत्पादन में वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई अनुशंसित पद्धतियों और सस्य क्रियाओं का पालन किया। फलन अवधि में कुल 15-20 तुड़ाइयाँ की गई और कुल फलन अवधि 60-70 दिन रही। प्रति तुड़ाई 3.5 से 3.8 क्विंटल फल प्राप्त हुये। इस तरह 58 क्विंटल उपज प्राप्त हुई। इससे करीब खर्च निकालने के बाद 60 हजार से अधिक का शुद्ध लाभ मिला है। इसके अलावा सब्जियों में बंैगन, लोईया, टिण्ड़ा, काचरी और ग्वार फली का उत्पादन लेता हॅू। 10-12 बीघा क्षेत्र में सब्जी उत्पादन से सालाना 6 लाख रूपए से ज्यादा की बचत मिल जाती है।

पशुपालन से भी आमदनी

उन्होने बताया कि पशुधन में मेरे पास एक दर्जन के करीब गाय है। प्रतिदिन 30 लीटर दुग्ध का उत्पादन मिलता है। इसमें से 25 लीटर दुग्ध डेयरी को 40 रूपए प्रति लीटर की दर से बिक्री कर रहा हॅू। इससे पशुधन का खर्च निकलने के साथ मासिक अच्छी आमदनी मिल जाती है। पशु अपशिष्ट का कम्पोस्ट खाद बनाकर उपयोग कर रहा हॅू।

स्टोरी इनपुट: डॉ. एसआर मीना, डॉ. बीआर चौधरी, डॉ. धुरेन्द्र सिंह, रूपचंद बलाई, डॉ. डीके सरोलिया, केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर


ट्रेंडिंग ख़बरें