अश्वगंधा नर्सरी में यह तकनीक अपनाएं, उत्पादन होगा दोगुना
(सभी तस्वीरें- हलधर)नर्सरी तैयार करना
जुलाई के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह के प्रारंभ में क्यारी बनाकर एक एकड़ के लिए 2 किग्रा. अश्वगंधा का बीज क्यारी में लगाते हैं। पूर्ण नमीयुक्त क्यारी में खाद डालने के बाद 2 किग्रा. अश्वगंधा का बीज बराबर छिड़ककर उसके उपरांत गोबर मिट्टी व बालू समभाग में मिलाकर छिड़क देते हैं। ताकि बीज पूर्ण रूप से ढक जाए। तत्पश्चात केले के पत्ते, जूट की बोरी भिगोकर उस पर डाल देते हैं। नियमित रूप से पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए।