भिंडी और मिर्च में फल छेदक को रोकने के करें ये उपाए
(सभी तस्वीरें- हलधर)भिंडी और मिर्च में फल छेदक (Fruit Borer) का प्रकोप फसल की गुणवत्ता और पैदावार को काफी नुकसान पहुंचाता है। भिंडी में इसे मुख्य रूप से 'स्पॉटेड बॉलवर्म' और मिर्च में 'हेलिकोवर्पा' के नाम से जाना जाता है।
भिंडी में फल छेदक
यह कीट फल के साथ-साथ भिंडी की कोमल शाखाओं में भी छेद कर देता है, जिससे वे सूख जाती हैं। इसको खत्म करने के लिए प्रभावित फलों और टहनियों को तुरंत तोड़कर नष्ट कर दें। खेत में 5-6 फेरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ लगाएं। इसके अलावा, नीम का तेल 5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
मिर्च में फल छेदक
यह सुंडी मिर्च में छेद करके अंदर का हिस्सा खा जाती है, जिससे मिर्च सफेद पड़कर गिर जाती है। खेत के चारों ओर गेंदे के फूल 'ट्रैप क्रॉप' के रूप में लगाएं। इससे कीट मुख्य फसल की जगह गेंदे पर आकर्षित होते हैं। जैविक नियंत्रण के लिए बीटी 2 ग्राम प्रति लीटर या एनपीवी का उपयोग करें।
सावधानियां