चने की फसल का फली छेदक कीट प्रकोप से ऐसे करें बचाव

नई दिल्ली 28-Feb-2026 02:19 PM

चने की फसल का फली छेदक कीट प्रकोप से ऐसे करें बचाव

(सभी तस्वीरें- हलधर)

किसान भाइयों कृषि कार्यों को समय पर करने और उन्नत कृषि विधियां अपनाने पर कृषि से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। समय पर कृषि क्रियाएं करने से रोग व कीटों का आक्रमण कम हो जाता है तथा इनसे होने वाली हानि को रोककर उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।  चने की खेत में खड़ी फसल में फली छेदक कीट (हेलियोथिस) का प्रकोप होने पर समय पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह कीट फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाता है और उत्पादन में भारी कमी कर सकता है। 

आज हम आपको चने की फसल में फली छेदक कीट पर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक सलाह बता रहे हैं। नीचे बताए गए उपाय कर किसान भाई अपनी फसल को फली छेदक कीट के प्रकोप से बचा सकते हैं।

समस्या: चने की फसल में फली छेदक कीट प्रकोप

समाधान: चने की फसल में फली छेदक कीट (हेलियोथिस) के प्रकोप दिखाई देने पर मैलाथियॉन 2 प्रतिशत का 25 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से भूरकाव करें। पानी की सुविधा वाले स्थानों में फली बनने की अवस्था पर मैलाथियॉन 50 ई.सी. का एक लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें।

Read: पीएम किसान योजना: लाभ जारी रखने के लिए आधार सीडिंग और डीबीटी अनिवार्य


ट्रेंडिंग ख़बरें