यूरिया के ज्यादा इस्तेमाल से बिगड़ रही है ,मिट्टी की सेहत
(सभी तस्वीरें- हलधर)किसानों को चेतावनी: फिजूलखर्ची रोकें, सही तकनीक अपनाकर बढ़ाएं धान की पैदावार | धान की खेती में अंधाधुंध यूरिया इस्तेमाल किसानों की लागत बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की सेहत भी बिगाड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार संतुलित खाद का उपयोग करें और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं।
विशेषज्ञों के अनुसार
जरूरत से ज्यादा यूरिया डालने से पौधों की बढ़वार तो तेज होती है, लेकिन दाने कमजोर पड़ जाते हैं और फसल रोगों की चपेट में जल्दी आ जाती है। इससे पैदावार पर उल्टा असर पड़ता है।
ऐसे बढ़ाएं धान की पैदावार