जायद में मक्का की खेती ऐसे करें किसान, कर देगी मालामाल

नई दिल्ली 11-Mar-2026 05:03 PM

जायद में मक्का की खेती ऐसे करें किसान, कर देगी मालामाल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

अगर किसान जायद सीजन में कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो मक्का की खेती एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। मक्का न सिर्फ पौष्टिक अनाज है, बल्कि इसका उपयोग खाद्य उद्योग, पशु आहार और कई औद्योगिक उत्पादों में बड़े पैमाने पर होता है। यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और किसानों को अच्छा दाम भी मिल रहा है। मक्का को कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है और देश में करीब 65 प्रतिशत मक्का का उपयोग मुर्गी और पशु आहार के रूप में किया जाता है। इसके अलावा इससे भुट्टा, बेबीकॉर्न, कॉर्न ऑयल और बायोफ्यूल जैसे कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं। भुट्टे निकालने के बाद बचा हुआ पौधा भी पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में काम आता है। ऐसे में जायद मौसम में वैज्ञानिक तरीके से मक्का की खेती करके किसान अच्छी पैदावार के साथ बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

भूमि का चयनः पर्याप्त जीवांश वाली दोमट भूमि।

भूमि की तैयारीः पलेवा करने के बाद मिट्टी पलटने वाले हल से 10-12 सेंमी गहरी जुताई। उसके बाद कल्टीवेटर अथवा देशी हल से 2-3 जुताइयां करके पाटा लगाकर खेत की तैयारी करनी चाहिए।

मक्का की खेती के लिए उन्नत किस्म

संकुल मक्काः नवजोत, नवीन, श्वेता, आजाद, उत्तम, कंचन, गौरवद्ध

संकर मक्काः प्रकाश, जेएच.-3459, पूसा अगेती संकर मक्का-2, दक्कन-115, एमएमएच.-133, प्रो.-4212

हरे भुट्टे के लिए: माधुरी (मीठी मक्का), प्रिया (मीठी मक्का), विन आरेंज (मीठी मक्का), गंगा-11

शिशु मक्का के लिए: वी. एल. 42, प्रकाश, पूसा अगेती संकर मक्का-2

बुवाई का समयः फरवरी माह

बीज दरः 18-20 किग्रा प्रति हैक्टयर।

बीजोपचार: 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किग्रा बीज।

कतार की दूरी: 60 सेमी

पौधों की दूरी: 20-25 सेमी

मीठी मक्का की बुवाई दूसरी प्रजातियों से लगभग 300 मीटर की दूरी पर करनी चाहिए।

उर्वरक: 20 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति हैक्टयर अन्तिम जुताई के समय मिट्टी में मिला दें। 80:40:40 किग्रा नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश प्रति हैक्टयर दिया जाना चाहिए। नाइट्रोजन की आधी मात्रा बुवाई के 30 दिन बाद देनी चाहिए।

Read: 13 मार्च को आएगी PM किसान योजना की 22वीं किस्त, खाते में पहुंचेंगे ₹2000
Read : किसान गर्मी में तुरई की फसल लगाकर कमा सकते हैं लाखों रुपए


ट्रेंडिंग ख़बरें